top of page
Logo W.png

युवक के पीछे थार दौड़ाई, घर आकर चारा-पिकअप जलाई : महिला बोली- तीन बार आकर मारपीट-तोड़फोड़ की; झुंझुनूं के हांसलसर की घटना

  • Writer: FM JHUNJHUNU
    FM JHUNJHUNU
  • Nov 16, 2024
  • 2 min read

ree

झुंझुनूं, (16 नवम्बर 2024)। गांव के ही एक व्यक्ति ने मेरे बेटे के पीछे थार दौड़ाई। वह बाल-बाल बचा। इसकी शिकायत की तो आरोपी बोला- मैं उसे जान से मारूंगा। पता नहीं क्या रंजिश है। इसके बाद रात में तीन बार आकर पिकअप और चारा जला दिया, मारपीट और तोड़फोड़ की।

यह कहना है झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के गांव हांसलसर निवासी महिला विमला जाट का। शुक्रवार रात विमला के घर पर हांसलसर के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावर 10 बोलेरो कैंपरों में आए थे। उन्होंने लाठी-डंडों से परिवार पर हमला कर दिया।

विमला ने बताया- कल (शुक्रवार) शाम 6 बजे को मेरा बेटा हिमांशु गांव में गया था। उसके पीछे गांव के ही बलिया नाम के बदमाश ने थार दौड़ाई। इस हमले में हिमांशु बाल बाल बचा। शाम को हमने बलिया को फोन कर कहा कि लड़ाई झगड़े में कुछ नहीं रखा है। तब वह बोला कि हम तो जान से मारेंगे।

बलिया से किसी तरह की रंजिश नहीं है। मुझे याद नहीं कि उसके खिलाफ कभी कुछ किया हो। पता नहीं वह क्या दुश्मनी रखता है। बस यही कहता है कि जान से मार देंगे।

फोन करने के कुछ देर बाद शाम को 7 बजे बलिया दस गाड़ियों में अपने साथियों को लेकर पहुंचा और मारपीट की। घर के बाहर खड़ी बाइक को तोड़ दिया। सामान में तोड़फोड़ की। परिवार के सदस्यों पर हमला किया।


पुलिस बोली- आपसी रंजिश में किया हमला

गुढ़ागौड़जी थाना इंचार्ज राम मनोहर ठोलिया ने बताया- हमला आपसी में रंजिश में किया गया है। विमला का परिवार हरियाणा के इलाखरी गांव का रहने वाला है। यह परिवार 5 साल से हांसलसर गांव में बंटाई पर खेती-बाड़ी का काम कर रहा है।

शुक्रवार शाम को इलाखरी (हरियाणा) निवासी हेमंत मान और हासंलसर निवासी बलिया के बीच विवाद हुआ था। बुलिया समझौता करने के लिए हेमंत के घर गया था। वहां बात बिगड़ी गई। इसके बाद हेमंत के परिवार के लोगों ने बलिया के साथियों की पिकअप कार जला दी।

मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की है।

 
 
 

Comments


FM Jhunjhunu 90.0

Logo W.png

Contact

Email

fmjhunjhunu90.0@gmail.com

 

Phone
+91 9636009863

 

Address

2/60, 3rd Floor, Housing Borad

Jhunjhunu, Rajasthan 333001

Social

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • Youtube
bottom of page