top of page
Logo W.png

जयपुर में पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश:युवक 2 बच्चों का पिता, युवती की उम्र थी सिर्फ 15 साल; एक दिन पहले से गायब थे

  • Writer: FM JHUNJHUNU
    FM JHUNJHUNU
  • Nov 8, 2024
  • 2 min read

ree

जयपुर, (8 नवंबर 2024)। जयपुर के आमेर में आज युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों गुरुवार सुबह से लापता थे। परिवार ने दिनभर तलाश की, लेकिन नहीं मिले। परिवार ने पुलिस को दोनों के लापता होने की जानकारी भी दी थी। पुलिस ने इलाके में दोनों की फोटो सर्कुलेट की थी, लेकिन नहीं मिले। शुक्रवार सुबह दोनों की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली।

पुलिस ने दोनों की जेब से मिले कागज और मोबाइल के आधार पर परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी। दोनों मृतकों के परिजन सीएचसी आमेर पहुंचे। यहां पर मेडिकल बोर्ड से दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दिया जाएगा। पुलिस प्रथम दृश्य मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है।


दोनों ने मोबाइल बंद थे

आमेर थाने के CI अंतिम शर्मा ने बताया- दोनों के शव दिल्ली रोड मैन कूकस स्टैंड के पास मिले हैं। युवक की पहचान मुकेश कुमार (23) निवासी जमवारामगढ़ और लड़की (15) आमेर क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों के परिजन कल रात से दोनों को सर्च कर रहे थे। दोनों ने मोबाइल बंद कर लिये थे। आमेर थाना पुलिस इस केस की जांच कर रही हैं। लड़का आमेर इलाके में पानी का टैंकर चलता है। दो बच्चे हैं। जो जमवारामगढ़ में परिवार के साथ ही रहते हैं।


परिवार बोला- लड़की मोबाइल भी नहीं रखती थी

लड़की के परिजनों ने बताया- लड़की मोबाइल नहीं चलाती। वह इस लड़के के सम्पर्क में कैसे आई पता नहीं है। अब तक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेस प्रसंग था। इसके चलते दोनों ने सुसाइड कर लिया। लड़की गुरुवार सुबह से गायब थी। शाम को परिजनों ने लड़की के घर नहीं लौटने पर पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर आमेर थाना पुलिस ने इलाके में लड़की को परिवार के साथ मिलकर सर्च भी कराया था।

 
 
 

Comments


FM Jhunjhunu 90.0

Logo W.png

Contact

Email

fmjhunjhunu90.0@gmail.com

 

Phone
+91 9636009863

 

Address

2/60, 3rd Floor, Housing Borad

Jhunjhunu, Rajasthan 333001

Social

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • Youtube
bottom of page