top of page
Logo W.png

एक ही परिवार के दो पक्षों में चली लाठियां : 12 सदस्य हुए घायल; खेत में मकान बनाने पर हुआ झगड़ा

  • Writer: FM JHUNJHUNU
    FM JHUNJHUNU
  • Nov 16, 2024
  • 1 min read

ree

झुंझुनूं, (16 नवम्बर 2024)। झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के उरीका गांव में शनिवार को एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच लाठियां चल गई। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां चलाई। मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। घायलों का सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

मारपीट की सूचना पर सूरजगढ़ थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया- उरीका गांव के एक परिवार में जमीन विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर मकान बनाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के 6-6 लोग घायल हो गए।फिलहाल मौके पर शांति है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है।


झगड़े में ये हुए घायल

एक पक्ष से प्रकाश, दिनेश, अजय, शैतान सिंह, सुमन और सरजीत सिंह घायल हुए। दूसरे पक्ष से बुधराम, किशोर सिंह, खदान सिंह, प्रदीप, नितेश और कांता घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है।

 
 
 

Comments


FM Jhunjhunu 90.0

Logo W.png

Contact

Email

fmjhunjhunu90.0@gmail.com

 

Phone
+91 9636009863

 

Address

2/60, 3rd Floor, Housing Borad

Jhunjhunu, Rajasthan 333001

Social

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • Youtube
bottom of page